देवरिया हत्याकांड : ‘भाई का आज जन्मदिन था…’, मृतक परिवार के बड़े बेटे ने की हत्यारों के लिए फांसी की मांग
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria News) में हुए हत्याकांड में आज छह जिंदगियां खत्म हो गईं. देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria News) में हुए हत्याकांड में आज छह जिंदगियां खत्म हो गईं. देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. यहां जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. वहीं परिवार का एक आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. वहीं मृतक परिवार के बड़े बेटे ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है.