महिला के शव की आंखें गायब होने वाले केस में पुलिस ने डॉ. आरिफ और औवेस को किया अरेस्ट, पर क्यों?
पिछले दिनों पोस्टमॉर्टम के बाद एक मृतका के शव की दोनों आंखें गायब होने का मामला सामने आया था. खुद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया था. अब इस मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करने वाले दोनों डॉक्टरों को ही अरेस्ट कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Budaun News: पिछलें दिनों उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया. मगर जब पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर आया तब मृतक महिला की दोनों आंखें गायब थी. इसके बाद हड़कंप मच गया था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है.