लेटेस्ट न्यूज़

‘मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती’, आजमगढ़ छात्रा मौत मामले में मां का बड़ा आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी गर्ल्स कॉलेज में 11वीं क्लास की छात्रा श्रेया तिवारी (Azamgarh School Girl Case) की मौत…

ADVERTISEMENT

'मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती', आजमगढ़ की छात्रा मामले में मां का बड़ा आरोप
'मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती', आजमगढ़ की छात्रा मामले में मां का बड़ा आरोप
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी गर्ल्स कॉलेज में 11वीं क्लास की छात्रा श्रेया तिवारी (Azamgarh School Girl Case) की मौत का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. वहीं मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर को जमानत मिल गई है. अदालत का आदेश जिला जेल पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को गुरुवार को छोड़ दिया गया. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल और क्लास टीचर के जमानत का विरोध करते हुए मृतक के परिजन व समर्थक शनिवार को सड़कों पर उतर आए हैं. विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भी सोपे हैं.