लेटेस्ट न्यूज़

ट्रेन में बुजुर्ग महिला को परेशान देख शख्स ने इलेक्ट्रिक केतली से किया पानी गर्म, हुआ ये हाल

अलीगढ़ जिले से एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है. यहां आरपीएफ ने एक युवक को ट्रेन से उतारकर उसके खिलाफ रेलवे के चार्जिंग पॉइंट का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां आरपीएफ ने तासी नामक युवक को ट्रेन से उतारकर उसके खिलाफ रेलवे के चार्जिंग पॉइंट का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया. इसके बाद आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने जुर्माना भरा और फिर उसे छोड़ा गया. अब आप खबर में आगे जानिए कि आखिर तासी ने ऐसा क्या किया कि उसके खिलाफ आरपीएफ ने एक्शन लिया?

बुजुर्ग महिला को खानी थी दवाई

हुआ यूं कि महाबोधि एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग महिला को दवाई लेने के लिए गर्म पानी चाहिए था. पहले बुजुर्ग महिला ने ट्रेन कर्मियों से गर्म पानी की मांग की. मगर उन्होंने गर्म पानी नहीं मिला. इस दौरान ट्रेन में तासी भी सफर कर रहा था.

तासी पर नहीं देखी गई परशानी

तासी से बुजुर्ग महिला की परेशानी देखी नहीं गई. बुजुर्ग महिला को ठंड भी लग रही थी और उसे दवाई के साथ गर्म पानी भी पीना था. ऐसे में तासी ने अपनी इलेक्ट्रिक केतली निकाली और उसे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट पर लगा दिया. तासी ने पानी को गर्म करके बुजुर्ग महिला को पानी दिया, जिसके बाद महिला ने अपनी दवाई ली.

फिर आरपीएफ ने तासी को उतारा ट्रेन से

बता दें कि ट्रेन कर्मियों ने ये सब देख तासी को टोका. उन्होंने इसकी सूचना ट्रेन अधिकारियों को दी. जैसे ही ट्रेन अलीगढ़ पहुंची, तभी आरपीएफ के अधिकारी वहां आ गए और तासी को ट्रेन से उतारकर उसके खिलाफ रेलवे के चार्जिंग पॉइंट का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया. इसके बाद आरोपी को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने जुर्माना भरा. फिर उसे छोड़ दिया गया.