लेटेस्ट न्यूज़

‘गुटखा खाकर घर में थूकती है, सभी से यार करके करती है बात’, आगरा में बहू से परेशान है ये सास

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से सास-बहू के झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सास अपनी बहू की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से सास-बहू के झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सास अपनी बहू की शिकायत करने पुलिस के पास चली गई. सास की शिकायत सुन पुलिस भी सन्न रह गई. सास ने बहू की शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहू हर किसी से यार कहकर बात करती है. बहू गुटखा खाती है और पूरे दिन घर में जगह-जगह उसे थूकती फिरती है. सास-बहू का ये मामला देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई.