Sitapur Missile Attack: सऊदी में मिसाइल हमले में मौत: रवि गोपाल का शव सीतापुर पहुंचा, गांव में मातम
Sitapur News: सीतापुर के महमूदाबाद निवासी युवक रवि गोपाल, जिनकी सऊदी अरब में मिसाइल हमले में मौत हो गई थी, उनका शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गांव लाया गया. गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ADVERTISEMENT

सीतापुर: यूपी के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी युवक रवि गोपाल की सऊदी अरब में हुई मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. बुधवार सुबह करीब 8 बजे उनका शव चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचा, जहां आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया.