Saharanpur New: सीएम ग्रिड-2 परियोजना का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
Saharanpur CM Grid Phase 2: नगरायुक्त शिपू गिरि ने सीएम ग्रिड फेज-2 परियोजना के तहत हकीकत नगर में चल रहे सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर जोर देते हुए अधिकारियों को तय समय में कार्य पूरा करने तथा त्रिस्तरीय निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

सीएम ग्रिड-2 परियोजना का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पर दिया जोर
Saharanpur New: नगरायुक्त शिपू गिरि ने सीएम ग्रिड फेज-2 के तहत हकीकत नगर में चल रहे सड़क निर्माण, उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.
