UPTak Baithak Logo

बहू से 'अवैध संबंध', 18 साल की ड्रग हिस्ट्री... बेटे की मौत के बाद पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने हर आरोप का दिया जवाब

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे की मौत के बाद चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने खुलासा किया कि उनका इकलौता बेटा 18 साल से ड्रग्स और 'साइकॉटिक' बीमारी से जूझ रहा था, जिसके चलते घर में आग लगाने और हिंसा की घटनाएं हुईं.

ADVERTISEMENT

Mohammad Mustafa
Mohammad Mustafa
social share
Google CTA

बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है. 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला स्थित आवास पर अकील की मौत हुई थी. परिवार ने पहले इसे दवाइयों की ओवरडोज से हुई मौत बताया था. अकील की मौत के बाद एक वीडियो सामने आया जिससे सनसनी फैल गई. वीडियो में अकील ने अपने पिता और पत्नी के बीच 'अवैध संबंध' का आरोप लगाया. अकील ने मानसिक उत्पीड़न, जबरन रिहैब सेंटर भेजना, बिजनेस से वंचित करना और शारीरिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए थे.