4 दोस्त जा रहे थे मंदिर, सहारनपुर में अचानक उनकी कार गिरी बरसाती नदी में... Google Maps ने फिर दिया धोखा!
Saharanpur Google Maps Accident News: सहारनपुर में गूगल मैप के भरोसे चल रही एक कार बरसाती नदी में जा गिरी. जानें फिर क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

Saharanpur News: सहारनपुर से चौंकाने वाली एक घटना तब सामने आई जब गूगल मैप के भरोसे चल रही एक कार बरसाती नदी में जा गिरी. यह कार मेरठ यूनिवर्सिटी के छात्रों की थी, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे. जानकारी के अनुसार छात्र नेता सूर्या अपने तीन दोस्तों आदित्य, वरुण और अंशुल के साथ अंबाला जिले के शाहबाद कस्बे स्थित महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर जा रहे थे. सफर के दौरान जब वे सहारनपुर के सरसावा इलाके में पहुंचे तो उन्होंने गूगल मैप की मदद से मंदिर की लोकेशन सर्च की. मैप ने उन्हें सिरोही पैलेस के पास से एक छोटा रास्ता दिखाया. छात्रों ने बिना अंदेशा किए उसी रास्ते पर कार मोड़ दी. रास्ता कुछ दूरी तक सही नजर आया, लेकिन अचानक वह रास्ता बरसाती नदी की ओर मुड़ गया. कार चला रहे आदित्य को यह समझ नहीं आया कि सामने गहरी पानी से भरी बरसाती नदी है. तेज रफ्तार में कार सीधी नदी में जा गिरी.