गोली मारने की धमकी देने वालों से जब हुई राजन महाराज की मौखिक मुठभेड़, दिया ये चैलेंज
गोरखपुर में राजन जी महाराज की रामकथा के दौरान बवाल. महाराज ने आरोप लगाया कि उनकी टीम को गोली मारने की धमकी दी गई और उनसे मिलने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है.
ADVERTISEMENT

Rajan Jee Maharaj (Photo/ pujyarajanjee.com)
मशहूर रामकथा वाचक राजन जी महाराज की कथा के दौरान गोरखपुर में भारी बवाल और हंगामे की खबर मिली है. इस घटना की जानकारी खुद राजन जी महाराज ने दी है. राजन जी महाराज ने मंच से अपनी तकलीफ सुनाते हुए बताया कि कथा के दौरान न केवल भगदड़ हुई, बल्कि उनकी टीम के मेम्बर्स को सरेआम गोली मारने की धमकी दी गई है. 16 साल की अपनी कथा यात्रा में इस तरह की घटना पहली बार होने पर उन्होंने कड़ा दुख व्यक्त किया है.