लेटेस्ट न्यूज़

संबंध बनने की बात कहकर गर्लफ्रेंड को लेकर जंगल पहुंचा शमशाद, यहां कर दिया उसने कांड!

सहारनपुर के गागलहेड़ी में इमराना हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमी शमशाद जोगी ने पैसों और दूसरे रिश्ते को लेकर विवाद के बाद उसकी हत्या की. आरोपी ने शव जंगल में फेंका और शक दूसरे व्यक्ति पर डालने की कोशिश की. CCTV से राज खुला.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1 (सांकेतिक फोटो)

1/7

सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव के जंगल में 14 अगस्त को मिले इमराना के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पड़ोसी शमशाद जोगी को गिरफ्तार किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. पुलिस के मुताबिक शमशाद और इमराना के बीच पिछले 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे. पैसों की मांग और इमराना के किसी दूसरे व्यक्ति से कथित संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था.

2 (सांकेतिक फोटो)

2/7

मृतका की पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी वाजिद की पत्नी इमराना के रूप में हुई है. इमराना छुटमलपुर स्थित एक दवा कंपनी में काम करती थी. पुलिस के अनुसार, शमशाद कई बार उसे बाइक से नौकरी पर छोड़ने और वापस लेने जाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए. एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बात चल रही थी. इमराना इसके लिए शमशाद से पैसे मांग रही थी, लेकिन वह पैसे देने से इनकार करता था.

3 (सांकेतिक फोटो)

3/7

पुलिस के मुताबिक लगातार पैसों की मांग से शमशाद परेशान था. इसके अलावा इमराना के एक अन्य व्यक्ति केसर उर्फ केशव से कथित संबंध को लेकर भी वह नाराज रहता था. शमशाद इमराना पर केशव से संबंध खत्म करने का दबाव बनाता था. पुलिस का कहना है कि इन्हीं बातों को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था. इसके बाद शमशाद ने इमराना की हत्या की योजना बनाई.

4 (सांकेतिक फोटो)

4/7

पुलिस जांच के मुताबिक 13 अगस्त की शाम शमशाद इमराना को उसकी कंपनी से लेने पहुंचा. आरोप है कि उसने पहले से हत्या की योजना बना रखी थी. पुलिस के अनुसार, उसने अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ दिया और बाइक में भी कुछ बदलाव किए, ताकि CCTV कैमरों में उसकी पहचान न हो सके. इसके बाद वह इमराना को प्रेम संबंध बनाने और पैसे देने का बहाना बनाकर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव के जंगल में ले गया.

5 (सांकेतिक फोटो)

5/7

जंगल में पहुंचने के बाद शमशाद ने इमराना से कपड़े उतारने के लिए कहा. पुलिस के मुताबिक, जैसे ही वह कपड़े उतारने लगी, शमशाद ने बाइक में रखा सरिया निकाल लिया और उसके सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से इमराना की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया. उसने इमराना का मोबाइल फोन सरिए से तोड़कर पास के तालाब में फेंक दिया और वारदात में इस्तेमाल सरिया भी तालाब में डाल दिया.

6 (सांकेतिक फोटो)

6/7

पुलिस के अनुसार शमशाद ने हत्या का शक इमराना के कथित पहले प्रेमी केसर उर्फ केशव पर डालने की कोशिश की. उसने जानबूझकर वारदात ऐसी जगह की, जो केशव के गांव के आसपास थी. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद शमशाद इमराना के पति वाजिद के साथ उसकी तलाश करने का नाटक भी करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो. पुलिस ने घटनास्थल के साथ इमराना के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली.

7 (सांकेतिक फोटो)

7/7

CCTV फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस का शक शमशाद पर गहराता गया. इसके बाद पुलिस ने 22 अगस्त को हरौड़ा कट के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शमशाद ने इमराना की हत्या की बात स्वीकार कर ली. एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया 'पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी की भूमिका सामने आई. उसकी निशानदेही के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की गई.' पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस अब आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.