छापेमारी में जब अधिकारी पत्नी तंजीम फातिमा से कर रहे थे पूछताछ तो पीछे इस हाल में दिखे आजम
Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. बुधवार से शुरू…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) के घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है. बुधवार से शुरू हुई इस छापेमारी के बाद आजम खान के घर के अंदर से पहली बार एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है. इस तस्वीर में छापेमारी में शामिल अधिकारी, आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तंजीम फातिमा अपनी ज्वैलरी अधिकारियों को दिखा रही हैं और इस संबंध में अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. घर के अंदर की इन तस्वीरों में आजम खान को भी देखा जा सकता है.