लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर: आजम पर धर्मपरिवर्तन का आरोप, 80 लागों ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते रविवार शाम करीब दर्जनभर परिवारों के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते रविवार शाम करीब दर्जनभर परिवारों के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है. दरअसल रामपुर जिले निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग से आने वाले दर्जनभर परिवारों ने बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम में हिंदू धर्म में वापसी की है. इन सभी का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया फिर इनके गले में जनेऊ धारण कर करवाया गया और फिर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ किया गया. इसी दौरान उन्होंने सपा (Samajwadi Party) नेता आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाया है.