रामपुर में मोहिब्बुल्लाह और आसिम राजा दोनों ने भर दिया पर्चा, इनमें अखिलेश का प्रत्याशी कौन?
काफी सियासी उठापटक के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर से अपना प्रत्याशी तय कर लिया है. आपको बता दें कि यहां से सपा ने मोहिब्बुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है.
ADVERTISEMENT

Rampur News: काफी सियासी उठापटक के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामपुर से अपना प्रत्याशी तय कर लिया है. आपको बता दें कि यहां से सपा ने मोहिब्बुल्लाह नदवी को मैदान में उतारा है. खबर है कि सपा के प्रत्याशी को रामपुर के पूर्व सांसद आजम खान का समर्थन नहीं मिलेगा. बता दें कि आजम खान के खासम खास आसिम राजा ने भी रामपुर से पर्चा दाखिल कर दिया है. आजम के इस कदम के बाद रामपुर का चुनाव काफी रोचक हो गया है.