क्या अखिलेश यादव खुद नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? सपा की इनसाइड स्टोरी जानिए
उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सबकी नजरें इस ओर टिकी हैं कि यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं. जानें क्या अपडेट सामने आया?
ADVERTISEMENT

तस्वीर में अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सबकी नजरें इस ओर टिकी हैं कि यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं. इस बीच सूत्रों के हवाले से इस संबंध में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव यूपी की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. पिछले दिनों अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की सीट से अपने भाई धमेंद्र यादव को टिकट देने का ऐलान किया था. इसके बाद चर्चा थी कि अखिलेश यादव सपा की गढ़ माने जानी वाली कन्नौज सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन अब तस्वीर जरा बदली-बदली सी नजर आ रही है.