लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: जाम के जाल में रायबरेली, हर घंटे लग रहा जाम, कागजों में सिमटीं यातायात दुरुस्त करने की योजनाएं, जनता बेहाल

Raebareli Traffic Jam Updates: शहर में लगातार लग रहे जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. भारी वाहनों की आवाजाही, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को समस्या की बड़ी वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने नो-एंट्री बोर्ड लगाने और भारी वाहनों पर सख्ती का दावा किया है, लेकिन फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिल सकी है.

ADVERTISEMENT

 जाम के जाल में रायबरेली, हर घंटे लग रहा जाम, कागजों में सिमटीं यातायात दुरुस्त करने की योजनाएं, जनता बेहाल
जाम के जाल में रायबरेली, हर घंटे लग रहा जाम, कागजों में सिमटीं यातायात दुरुस्त करने की योजनाएं, जनता बेहाल
social share
Google CTA

Raebareli News: शहर से लेकर जिले के कस्बों तक इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह से वेंटिलेटर पर नजर आ रही है. प्रतिदिन लगने वाले घंटों लंबे जाम के कारण आम जनजीवन बेहाल हो चुका है. यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठकों में बनाई जाने वाली बड़ी-बड़ी प्लानिंग सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है, धरातल पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है.