रायबरेली नगर पालिका में अनियमितताओं के आरोप, भाजपा नामित सभासदों ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Municipal Council Raebareli: रायबरेली नगर पालिका में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है. भाजपा के नामित सभासदों ने टेंडर प्रक्रिया और विकास कार्यों में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा है. उच्च स्तरीय जांच की मांग के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Municipal Council Raebareli: नगर पालिका परिषद रायबरेली की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है. भाजपा के कुछ नामित सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर टेंडर प्रक्रिया और विभिन्न विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सचान को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
