बाराबंकी में मौसम का यू-टर्न, 90 KMPH की रफ्तार से चली आंधी-बारिश, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Barabanki Weather: बाराबंकी के रामनगर में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन रेड अलर्ट के बीच लोगों की चिंता भी बढ़ा दी. प्रशासन ने सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह जारी की.
ADVERTISEMENT

Barabanki Weather Alert
Barabanki Weather: जनपद बाराबंकी की रामनगर तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक मौसम ने करवट बदल ली. सुबह करीब 9 बजे आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते तेज रफ्तार आंधी चलने लगी. मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली.
