लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav: 20 दिन में डेढ़ गुना महंगा हुआ प्याज, अदरक के दाम दोगुने, जानें आज के ताजा भाव

Raebareli Mandi Bhav 18th july 2026: रायबरेली में मानसून के बीच सब्जियों की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. पिछले 20 दिनों में प्याज के दाम करीब डेढ़ गुना बढ़ गए हैं, जबकि अदरक दोगुनी कीमत पर बिक रहा है. बारिश से फसल प्रभावित होने और परिवहन लागत बढ़ने को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

 20 दिन में डेढ़ गुना महंगा हुआ प्याज, अदरक के दाम दोगुने, जानें आज के ताजा भाव
20 दिन में डेढ़ गुना महंगा हुआ प्याज, अदरक के दाम दोगुने, जानें आज के ताजा भाव
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Bhav 18th july 2026: मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में सब्जियों के दामों में तेजी आ गई है. पिछले 20 दिनों में प्याज और अदरक के भाव में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है. वहीं टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी और अन्य हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर गृहणियों का रसोई बजट गड़बड़ा गया है.