Raebareli News: 13 साल बाद आया इंसाफ, बुजुर्ग की हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना
Raebareli Murder case: रायबरेली में 13 साल पुराने हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास और ₹1 लाख अर्थदंड की सजा दी. पैसों के लेन-देन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या हुई थी. फैसले से पीड़ित परिवार को लंबे इंतजार के बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी.
ADVERTISEMENT

13 साल बाद आया इंसाफ, बुजुर्ग की हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना
Raebareli News: बुजुर्ग की हत्या के 13 साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा के साथ एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.
