शादी के नाम पर अनुज लड़की के साथ बनाता रहा शारिरिक संबंध, प्रेमी की ना सुनते ही उसने थाने में जाकर खुद को दी ऐसी सजा
Raebareli Love Affair Case:रायबरेली के हरचंदपुर में शादी का झांसा देकर शोषण और बेवफाई का दर्दनाक अंत. प्रेमी अनुज सोनी के शादी से मुकरने और भाइयों की दगाबाजी से आहत 22 वर्षीय युवती ने थाने में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी.
ADVERTISEMENT

Raebareli Love Affair Case
Raebareli Love Affair Case: इश्क, इकरार और फिर वो खौफनाक इनकार... रायबरेली के हरचंदपुर में एक प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसे सुनकर रूह कांप जाए. जिस थाने की चौखट पर एक युवती इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी. वहीं बेवफाई के जख्मों से चूर होकर उसने मौत को गले लगा लिया. प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पहले जिस्म से खेला और जब वादे निभाने की बारी आई तो मुकर गया. आहत युवती ने थाने के पास (परिजनों के अनुसार अंदर) जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.