लेटेस्ट न्यूज़

'रुक अभी तुझे बताती हूं,' प्रयागराज में पति ने मारा थप्पड़ तो पत्नी ने पत्थर से सिर कुचलकर ले ली जान

ADVERTISEMENT

प्रयागराज के शंकरगढ़ में घरेलू विवाद के बाद एक पत्नी ने अपने पति की पत्थर से वार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति के थप्पड़ मारने से नाराज होकर पत्नी ने पहले डंडा तलाशा और फिर पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. एक पत्नी ने बीच सड़क पर, लोगों की भीड़ के सामने अपने ही पति को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को एक थप्पड़ मार दिया था, जिससे गुस्सा होकर पत्नी ने पत्थर से पति के सिर पर कई वार किए और उसकी जान ले ली. यह खौफनाक घटना यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. हत्या से पहले का यह भयानक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

थप्पड़ लगने से हिंसक हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, यह सनसनीखेज वारदात 9 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे हुई. मृतक की पहचान 35 साल के शेखर बंसल (निवासी रावण टोला, शंकरगढ़) के रूप में हुई है, जबकि उसकी आरोपी पत्नी का नाम उर्मिला केवट (30 वर्ष) है. जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो रही थी. इसी बहस के दौरान शेखर ने गुस्से में आकर उर्मिला को एक थप्पड़ जड़ दिया. इस थप्पड़ के बाद विवाद इतना ज्यादा हिंसक हो गया कि पत्नी के सिर पर खून सवार हो गया.

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अफसरों के हुए तबादले, सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के DM बदले

डंडा नहीं मिला तो उठाया पत्थर

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेखर अपनी पत्नी के पीछे-पीछे जा रहा है और वहां कई लोग भी मौजूद हैं. वीडियो में पत्नी यह कहती हुई सुनाई देती है, "रुक अभी तुझे बताती हूं," जिस पर पति जवाब देता है, "क्या कर लेगी?" इसके बाद उर्मिला सबसे पहले मारने के लिए कोई डंडा ढूंढती है. लेकिन जब उसे डंडा नहीं मिलता, तो वह पास में पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाती है और अपने पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर देती है. इस जानलेवा हमले से गंभीर रूप से घायल शेखर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अफसरों के हुए तबादले, सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के DM बदले

आरोपी पत्नी को भेजा गया जेल

लोगों की आंखों के सामने हुई इस हत्या के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. किसी को समझ नहीं आया कि अचानक से यह क्या हो गया. पुलिस ने इस मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया और 11 नवंबर 2026 को आरोपी पत्नी उर्मिला केवट को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उर्मिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस अब हत्या के इस वायरल वीडियो को अपनी जांच में सबूत के तौर पर शामिल कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अफसरों के हुए तबादले, सीतापुर-बिजनौर समेत कई जिलों के DM बदले