लेटेस्ट न्यूज़

UP Police Exam: प्रयागराज में 42 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा... 3 से 4 सुरक्षा घेरों को पार कर ही एंट्री, 98,000 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए प्रयागराज में 42 केंद्रों पर 98,000 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. सीएबी इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच और 4 स्तर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में सुरक्षा के अभूतपूर्व और बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस महापरीक्षा को पूरी तरह शुचितापूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने जमीन से लेकर तकनीकी स्तर तक सभी जरूरी इंतजाम किए हैं. अभ्यर्थियों के भविष्य और उम्मीदों से जुड़ी इस परीक्षा में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.