लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में पास्टर पीटर राजू और अनिल थॉमस के टारगेट पर कौन थे? अमित मिश्रा की शिकायत ने मचाया बवाल

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अवैध धर्म परिवर्तन कराने और लोगों को पैसे-नौकरी का लालच देने के आरोप में पादरी पीटर राजू और अनिल थॉमस गिरफ्तार. दोनों के खिलाफ यूपी एंटी-कन्वर्जन लॉ और BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
Google CTA

Prayagraj News: प्रयागराज में अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लोगों को पैसे का लालच और नौकरी का झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप में एक पादरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह पूरा मामला कैंट थाना क्षेत्र के म्योरबाद इलाके का है. आरोप है कि यहां पादरी पीटर राजू के घर पर अवैध रूप से यह काम चल रहा था. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ये लोग सुनियोजित तरीके से लोगों को फुसला रहे थे. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए न केवल पादरी पीटर राजू बल्कि उसके सहयोगी अनिल थॉमस के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.