लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में मूसलाधार बारिश के बाद जॉर्ज टाउन थाने में जब बाढ़ की तरह घुस आया पानी

प्रयागराज में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की पोल खोल दी. जॉर्ज टाउन थाने में पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काम करने में भारी दिक्कत हुई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj News: शुक्रवार को प्रयागराज में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी. कुछ ही घंटों की बारिश से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं. इसका सबसे बुरा असर जॉर्ज टाउन इलाके में देखने को मिला, जहां बारिश का पानी थाने के अंदर तक भर गया. शिकायत कक्ष से लेकर थानेदार के कमरे तक में पानी घुस गया. इससे पुलिसकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.