लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज की बाढ़ में ढहा मचान पर मचानवाले बाबा की अखंड ज्योति नहीं बुझी! देवरहा बाबा के शिष्य के यहां हुआ चमत्कार

प्रयागराज इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है. गंगा और यमुना का पानी शहर के निचले इलाकों को डुबो चुका है. लेकिन इस संकट की घड़ी में भी एक मठ ऐसा है जो डूबकर भी डिगा नहीं.संगम क्षेत्र से सटे झूंसी पुल के नीचे स्थित एक पंडाल या यूं कहें कि एक मचाननुमा मठ आज भी अखंड ज्योति को प्रज्वलित किए हुए है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
Google CTA

प्रयागराज इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है. गंगा और यमुना का पानी शहर के निचले इलाकों को डुबो चुका है. मेला क्षेत्र से लेकर घाट, श्मशान, मंदिर, आश्रम सभी जलमग्न हो चुके हैं. लेकिन इस संकट की घड़ी में भी एक मठ ऐसा है जो डूबकर भी डिगा नहीं.संगम क्षेत्र से सटे झूंसी पुल के नीचे स्थित एक पंडाल या यूं कहें कि एक मचाननुमा मठ आज भी अखंड ज्योति को प्रज्वलित किए हुए है. ऐसा कहा जाता है कि ये ज्योति कभी बुझती नहीं है फिर चाहे कोई आंधी आए, तूफान आए या फिर बाढ़.