लेटेस्ट न्यूज़

यूपी चुनाव रिजल्ट: देखें प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटों के रुझान, कहां से कौन आगे

यूपी विधानसभा चुनावों में इस बार प्रयागराज भी अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में रहा. चुनाव से पहले प्रतियोगी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के मामले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी विधानसभा चुनावों में इस बार प्रयागराज भी अलग-अलग मामलों को लेकर चर्चा में रहा. चुनाव से पहले प्रतियोगी छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के मामले ने काफी तूल पकड़ा. यह पूर्वांचल के लिए एक अहम चुनावी मुद्दा रहा. अब जबकि यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, तो प्रयागराज की भी राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है. आपको बता दें कि प्रयागराज जिले में कुल 12 विधानसभा सीटें हैं. इनमें फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, बारा और कोरांव विधानसभा सीटें शामिल हैं.