Maha Kumbh Mela 2025 Special Train: 13,000 ट्रेनें, 48 नए प्लेटफार्म, 554 टिकट काउंटर और 219 फुट ओवरब्रिज की योजना
Maha Kumbh Mela 2025 Train List: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 3,000 विशेष और 10,000 नियमित ट्रेनों सहित करीब 13,000 ट्रेनें चलाएगा और करीब डेढ़ से दो करोड़ यात्रियों को ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी.
ADVERTISEMENT

Kumbh Mela Special Trains: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाकुम्भ 2025 के लिए रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी से रेल मार्ग से प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने रविवार को यहां कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे 3,000 विशेष और 10,000 नियमित ट्रेनों सहित करीब 13,000 ट्रेनें चलाएगा और करीब डेढ़ से दो करोड़ यात्रियों को ट्रेन यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी. पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत प्रयागराज में स्थित विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद रेल मंत्री ने पत्रकारों को बताया, “मैंने गंगा नदी पर बने नए पुल का भी निरीक्षण किया जिसका उद्घाटन बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. यहां गंगा नदी पर 100 साल के बाद नया पुल बना है.”