लेटेस्ट न्यूज़

Maha Kumbh 2025: सीएम योगी ने श्रद्धालुओं के लिए 25,000 बेड के सार्वजनिक आश्रय स्थल की शुरुआत की

Prayagraj: Maha Kumbh 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

Maha kumbh (File Photo)
Maha kumbh (File Photo)
social share
google news

Prayagraj news: Maha Kumbh 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज मेला क्षेत्र में 25,000 बेड क्षमता वाले 100 सार्वजनिक आश्रय स्थलों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत खोया-पाया केंद्र की भी शुरुआत की गई.