लेटेस्ट न्यूज़

Maha Kumbh 2025: सोनू निगम, जुबिन नौटियाल, श्रेया घोषाल... महाकुम्भ में गंगा पंडाल में सुरों का संगम कराएंगे ये फिल्मी सितारे

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में संगम की रेती पर बसने जा रही कुम्भ नगरी में श्रद्धालुओं को मेले के दौरान संगम स्नान का पुण्य तो मिलेगी ही, साथ ही वे फिल्मी सितारों के गीत-संगीत का आनंद भी उठा सकेंगे.

ADVERTISEMENT

महाकुंभ मेला 2025
महाकुंभ मेला 2025
social share
google news

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में संगम की रेती पर बसने जा रही कुम्भ नगरी में श्रद्धालुओं को मेले के दौरान संगम स्नान का पुण्य तो मिलेगी ही, साथ ही वे फिल्मी सितारों के गीत-संगीत का आनंद भी उठा सकेंगे. मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, मेला क्षेत्र में बन रहे गंगा पंडाल में ये सितारे पूरे महाकुम्भ के दौरान प्रस्तुति देंगे. उनके अनुसार गंगा पंडाल में गायक और संगीतकार शंकर महादेवन, कैलाश खेर, सोनू निगम, विशाल भारद्वाज, ऋचा शर्मा, जुबिन नौटियाल और श्रेया घोषाल जैसे सितारे अपनी प्रस्तुतियां देंगे.