Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में 27 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, 28-29 व 30 जून को ऐसा रहेगा मौसम
प्रयागराज मौसम अपडेट के अनुसार 27 जून को गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. 30 जून तक हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT

UP Prayagraj Weather Update (Photo: AI Generated)
Prayagraj Rain Forecast June 2026: प्रयागराज में अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 जून को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद 28 से 30 जून तक भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.