प्रयागराज पुलिस ने अतीक के गुर्गे गुड्डू बमबाज का घर किया कुर्क, अंदर मिला ये सब सामान
प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को संयुक्त रूप से उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ कुर्की की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को संयुक्त रूप से उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ कुर्की की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. धूमनगंज थाना पुलिस ने कोर्ट से धारा 83 सीआरपीसी का नोटिस इश्यू कराने के बाद पिछले 10 माह से फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की है.