अतीक अहमद के ध्वस्त दफ्तर से मिला देसी-विदेशी पिस्टलों का जखीरा, एक करोड़ से अधिक कैश!
Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार को बड़ी…
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार को बड़ी संख्या में पुलिस माफिया अतीक अहमद के खुल्दाबाद के करबला स्थित कार्यालय पहुंची. अतीक अहमद के ध्वस्त हो चुके दफ्तर पहुंची प्रयागराज पुलिस टीम, यहां से दो लोगों को अरेस्ट किया. छापेमारी के दौरान पुलिस को करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद हुए हैं.
मिला देसी-विदेशी पिस्टलों का जखीरा
अतीक अहमद के ध्वस्त हो चुके दफ्तर में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को वहां से 9 देसी कट्टे और 1 करोड़ कैश बरामद हुआ है. पुलिस का दावा है कि उमेश पाल मर्डर में उसे बड़ी कामयाबी मिली है. फिलहाल पुलिस दफ्तर में खुदाई कर रही है. करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बताई जा रही है. नोटों को गिनने के लिए पुलिस मशीन लेकर पहुंच गई है.
पुलिस कस रही शिकंजा
बता दें कि प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड में अतीक और उसरे परिवार का हाथ बताया जा रहा है. प्रयागराज पुलिस औपर प्रशासन अतीक के परिवार पर लगातार शिकंजा कस रहा है. वहीं इस हत्याकांड में शामिल शूटर असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश भी तेज है. यूपी पुलिस ने इन्हीं पांचों के सिर पर अब इनामी राशि भी बढ़ा दी है. उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस और एसटीएफ दिन रात छापेमारी के बाद भी शूटरों तक नहीं पहुंच पा रही है.
