लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: कभी IAS की तैयारी कर रहे थे हत्या के 9 आरोपी, अब जेल में शिक्षा का जगा रहे अलख

कहते हैं पढ़ाई की उम्र नहीं होती है, इसलिए जब तक हमारे पास आयु का दायरा है, तब तक हमें और ऊपर उठने की कोशिश…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कहते हैं पढ़ाई की उम्र नहीं होती है, इसलिए जब तक हमारे पास आयु का दायरा है, तब तक हमें और ऊपर उठने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसे ही कई शिक्षक प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में आने वाले कैदियों को शिक्षा के जरिए अपराध के रास्ते से हटाने की कोशिश में कई सालों से जुटे हैं. इसमें खास बात यह है कि इन बंदियों के गुरु कोई और नहीं जेल में ही बंद मर्डर के 9 आरोपी हैं. इनमें में से कुछ ऐसे हैं जो जो कभी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.