लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ ने रच दिया इतिहास, गिनीज वर्ल्ड बुक में इतने रिकॉर्ड किए अपने नाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से दुनिया का ध्यान खींचा है. बल्कि इस बार इसने तीन ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh created history
Mahakumbh created history
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 ने न सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से दुनिया का ध्यान खींचा है. बल्कि इस बार इसने तीन ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. इन रिकॉर्ड्स को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है, जिससे भारत की यह पवित्र धरती एक बार फिर वैश्विक पटल पर सुर्खियों में छा गई है. 13 जनवरी से शुरू हुआ यह महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ समाप्त हुआ. लेकिन इस दौरान बनी ये उपलब्धियां लंबे समय तक याद की जाएंगी.