Maha Kumbh 2024: महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन पर एफआर कैमरे लगेंगे, ड्रोन से पैनी नजर रखी जाएगी
Face Recognition Cameras for Kumbh Mela 2025: संगम नगरी में आगामी महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही पहली बार एफआर (फेस रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

तीर्थयात्री भारत के उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद संगम पर महाकुंभ मेले में जश्न मना रहे हैं (मौनी अमावस्या पर शाही स्नान, गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदियों में पवित्र स्नान, अनुष्ठान, धर्म, महाकुंभ)
FR for Maha Kumbh 2025: संगम नगरी में आगामी महाकुंभ मेले ( Maha Kumbh mela) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही पहली बार एफआर (फेस रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे. ये कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस या एआई) की मदद से संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर नजर रखने में कारगर साबित होंगे. प्रयागराज रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अमित सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान हवाई निगरानी के लिए उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने तीन ‘इंडो विंग साइबरोन प्रो क्वाडकॉप्टर ड्रोन’ हासिल किए हैं.