UPTak Baithak Logo

क्या महाकुंभ में महिला नागा संन्यासी भी आती हैं? ऐसा है तो दिखती क्यों नहीं, पूरी बात जान लीजिए

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में नागा साधु-संतों की झलकियां आम हैं, लेकिन क्या महिला नागा साध्वियां भी होती हैं? जूना अखाड़ा की महंत दिव्या गिरी और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के दावों से जानिए नागा परंपरा का यह रहस्य.

ADVERTISEMENT

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025
social share
Google CTA

Maha kumbh 2025: आने वाले महाकुंभ में सभी संत-महात्मा डुबकी लगाने को तैयार हैं. तैयारियों की जोर-आजमाइश भी शुरू हो गई है. आम जनमानस के बीच नागा साधु-संत भी दिखने लगे हैं. हाथी-घोड़े पर सवार, तलवार भांजते हुए तमाम नागा संत शहर में प्रवेश कर रहे हैं. लेकिन इन्हें देखकर एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या नागा परंपरा में महिला साध्वियां भी होती हैं?