जय श्री राम और रामंदिर का ध्वज लेकर प्रयागराज की अनामिका ने 13000 फीट से लगा दी छलांग, अद्भुत था नजारा
प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करते हुए महाकुंभ 2025 का आधिकारिक ध्वज फहराया, जिससे महाकुंभ की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची है.
ADVERTISEMENT

प्रयागराज की रहने वाली अनामिका शर्मा ने एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए महाकुंभ 2025 का आधिकारिक ध्वज 13,000 फीट की ऊंचाई पर बैंकॉक के आकाश में फहराया है. 8 जनवरी को अनामिका ने स्काई डाइविंग के माध्यम से यह अद्वितीय प्रदर्शन किया है जिससे महाकुंभ की गूंज सात समंदर पार भी सुनाई देने लगी है.