उमेश पाल के साथ-साथ अतीक के वकील हनीफ ने भेजी थी असद को एक और तस्वीर, क्या था प्लान?
Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट से कई बड़े खुलासे हुए…
ADVERTISEMENT

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट से कई बड़े खुलासे हुए हैं. ऐसा दावा है कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में अतीक अहमद के बेटे असद, उमर, अली के साथ दोनों नाबालिग बेटे भी शामिल थे. वहीं, अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने अपने आईफोन से उमेश पाल के साथ-साथ उनकी पत्नी जया पाल की तस्वीर भी असद को भेजी थी. हत्या से तीन दिन पहले यानी 21 फरवरी को की गई उमेश पाल की रेकी में सदाकत के साथ असद और उसके दोनों नाबालिग भाई मौजूद थे.