अतीक अहमद का सताया एक और परिवार सामने आया, 27 साल पहले जब इस घर के लड़के को मारी गई थी गोली
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने टॉप-20 ऐसे लोगों की लिस्ट जारी की है जो माफिया डॉन अतीक अहमद से…
ADVERTISEMENT

UpTak
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने टॉप-20 ऐसे लोगों की लिस्ट जारी की है जो माफिया डॉन अतीक अहमद से पीड़ित थे. पुलिस की जारी लिस्ट में प्रयागराज के खुल्दाबाद के रहने वाले साहू परिवार का नाम भी शामिल है. अतीक अहमद के बाहुबल और राजनीतिक पहुंच की वजह से यह परिवार बीते 27 सालों तक चुप रहा और अपने गम को अपने सीने में ही दबाए रखा. मगर अब जब अतीक का पूरा साम्राज्य मिट्टी में मिल चुका है तब इस परिवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.