लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: युवक ने धीरेंद्र शास्त्री को बोला ‘I Love You’, खुश होकर उन्होंने दिया ये गिफ्ट

Prayagraj News Hindi: मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) आज यानी गुरुवार को प्रयागराज के माघ…

ADVERTISEMENT

धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री
social share
Google CTA

Prayagraj News Hindi: मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) आज यानी गुरुवार को प्रयागराज के माघ मेला में पहुंचे. यहां आकर सबसे पहले उन्होंने कई साधु संतों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई. फिर यहां से वह वहां से सीधा सतुआ बाबा से मिलने पहुंचे. इसके बाद श्रीराघवाचार्य महाराज जी के शिविर में धीरेंद्र शास्त्री ने पहुंचकर मंच से कई बातें बोलीं. इस दौरान एक भक्त ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को ‘I love You’ बोला, तो उन्हें जवाब में कहा की ‘आई प्राउड ऑफ यू’. धीरेंद्र शास्त्री ने युवक से ये भी कहा की ऐसे ही जोश बनाए रखें.

इतना ही नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने जाते समय अपनी गाड़ी का शीशा खोल कर उस युवक को एक रुमाल दिया जिसमें दो फूल थे और उसे बागेश्वर धाम में आने के लिए कहा. धीरेंद्र शास्त्री की बात सुन युवक ने कहा कि ‘कैसे आऊंगा कोई मुझे घुसने नहीं देगा.’ इस पर धीरेंद्र ने कहा, ‘बाला जी सरकार मिलवा देंगे.’

धीरेंद्र शास्त्री से रुमाल पाने के बाद युवक काफी खुश था और उसने कहा कि ‘महाराज जी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात बोल रहे हैं. मैं उनके लिए जान देने के लिए तैयार हूं.’

रामचरितमानस की प्रतियां जलाने और उसके विरोध के मुद्दे पर प्रयागराज में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “ऐसे लोग कैंसर के रोग हैं, इन्हे भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है.”

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मैं कोई राजनीतिक आदमी नही हूं. ऐसा मिलने का कोई प्लान नही है.”

प्रयागराज पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री करेंगे CM योगी से मुलाकात? खुद जानिए उन्होंने क्या कहा