प्रयागराज में आज ‘दरबार’ लगाएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, ये है उनका कार्यक्रम
Prayagraj News: कथित धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी 2 फरवरी…
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: कथित धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी 2 फरवरी को प्रयागराज में रहेंगे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज के संगम में चल रहे माघ मेले में निर्मोही अखाड़े के संत संतोष दास और सतुआ बाबा के यहां साधु-संतों से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लेंगे. शास्त्री ‘हिंदू राष्ट्र’ की चला रहे मुहिम के लिए संतों का समर्थन भी मांगेंगे. साथ ही धीरेंद्र शास्त्री मेजा तहसील में अपना ‘दरबार’ भी लगाएंगे.