लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज हिंसा: जल्द जारी किया जा सकता है दंगाइयों का पोस्टर, पुलिस ने की ये तैयारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को नमाज के बाद हुए हंगामे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रयागराज जिला प्रशासन भी सख्त है. हर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को नमाज के बाद हुए हंगामे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रयागराज जिला प्रशासन भी सख्त है. हर दिन जांच में कई नई बातों का खुलासा हो रहा है. पुलिस भी आरोपियों की लिस्ट तैयार कर उन पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी हुई है. खबर है कि प्रयागराज पुलिस उपद्रवियों की लिस्ट तैयार कर उनका पोस्टर जगह-जगह लगा सकती है. ध्यान देने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हंगामा करने वाले उपद्रवियों का पोस्टर पुलिस ने जारी किया था. ऐसी खबर है कि इसी तरह की कार्रवाई प्रयागराज पुलिस भी कर सकती है.