प्रयागराज: गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने वाला दोबारा हुआ गिरफ्तार
प्रयागराज में गर्ल्स हॉस्टल के संचालक को लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में दोबारा गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले मामले में…
ADVERTISEMENT

प्रयागराज में गर्ल्स हॉस्टल के संचालक को लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में दोबारा गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले मामले में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लापरवाही के कारण आरोपी को पहले ही जमानत मिल गई थी. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मीडिया में खबर पब्लिश होने के बाद सरकारी अमला हरकत में आ गया. पुलिस ने इस मामले में न सिर्फ मुख्य आरोपी आशीष खरे को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा, बल्कि कैमरा लगाने में उसके मददगार रहे फैयाज नाम के शख्स को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.