लेटेस्ट न्यूज़

महोबा: फेसबुक पर सुसाइड नोट किया शेयर, लिखा- खुशी से जान दे रहा हूं और फिर मिली लाश

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले तो फेसबुक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पहले तो फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखा और फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या को अंजाम दिया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि मृतक ने फेसबुक पर सुसाइड नोट में लिखा कि, मैं अपनी खुशी से जान दे रहा हूं.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की कुछ महीनों पहले ही शादी हुई थी. युवक की मौत की सूचना परिवार को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

फेसबुक पर पोस्ट किया सुसाइड नोट

अदरअसल यह पूरा मामला महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रेक से सामने आया है. म़तक युवक संजय कुशवाहा ने अपनी फेसबुक पर सुसाइड नोट शेयर कर दिया और उसके बाद घर से निकल गया. जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को हुई उन्होंने युवक को फौरन खोजना शुरू कर दिया.

इसी दौरान जानकारी मिली की रेलवे ट्रेक पर एक युवक का कटा शव मिला है. परिजनों फौरन रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और शव की पहचान की. इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है. म़तक ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में घरवालों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है.

मृतक ने सोसाइड नोट में बताया है कि, वह अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. उसका परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है. मृतक ने सोसाइ़ड नोट में अपना फोटो भी लगाया है.

इस पूरे मामले पर म़तक के भाई ने कहा कि, वह घर से चला गया था और उसका शव रेलवे ट्रेक पर कटा हुआ मिला. उसकी शादी कुछ माह पहले ही हुई थी. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ये हमें नहीं पता. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

महोबा: साथी के चालान होने से नाराज हुए वकील, पुलिसकर्मियों को रोककर करने लगे वाहन चेकिंग