लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव में पुलिस टीम पर टूट पड़ी भीड़ और फिर चले लाठी-डंडे, जमकर मचे बवाल की क्या है पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में होली के दौरान अचलगंज के हड़हा गांव में भारी बवाल हो गया. शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिससे डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया.

social share
google news

अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में होली के दिन उस वक्त बवाल हो गया जब नशे में धुत कुछ युवकों के झगड़े को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पथराव इतना जबरदस्त था कि डायल 112 का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया और पुलिस का चालक घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने जो एक्शन लिया उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.