बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी के गांव में पंचायत चुनाव से पहले ही विकास को लेकर लोगों ने बता दिया सब कुछ
Banda MLA Prakash Dwivedi village: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट के बीच बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पैतृक गांव छबा में विकास की नई तस्वीर दिखी है. गांव में रोड कनेक्टिविटी, नाला-नाली निर्माण और अमृत तालाबों के सुंदरीकरण से बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है.
ADVERTISEMENT
Banda MLA Prakash Dwivedi village: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच बांदा सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी के पैतृक गांव छबा में विकास कार्यों का जायजा लिया गया. कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसने वाले इस गांव में आज रोड कनेक्टिविटी से लेकर तालाबों के सुंदरीकरण तक की तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, भाजपा सरकार और क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से गांव अब विकास की नई राह पर है.
