UPTak Baithak Logo

फिल्मी स्टाइल में आधी रात को आगरा की हकीकत जानने निकलीं एसीपी सुकन्या, हिल गया पूरा पुलिस महकमा

ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : सितंबर की एक शांत रात, आगरा के सुनसान मार्ग पर एक लड़की अकेली खड़ी थी और उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर मदद के लिए फोन किया.

social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : सितंबर की एक शांत रात, आगरा के सुनसान मार्ग पर एक लड़की अकेली खड़ी थी और उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर मदद के लिए फोन किया. लड़की ने बताया कि वह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन जाना चाहती है और उसे डर लग रहा है. कंट्रोल रूम ने उसे आश्वासन दिया कि मदद 10 मिनट में पहुँच जाएगी. जल्द ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और यह जानकर हैरान रह गई कि वह लड़की कोई और नहीं, खुद सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा थीं.