लेटेस्ट न्यूज़

सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में स्थानीय भाजपा नेता घायल, पत्नी की मौत

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले के थाना धनपतगंज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता घायल हो गए, वहीं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले के थाना धनपतगंज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी की मौत हो गई. भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलेपुर मौजा सरैया भरथीपुर निवासी भाजपा के धनपतगंज मंडल के अध्यक्ष रामजश यादव (62) और उनकी पत्नी सावित्री (60) मंगलवार शाम को ग्राम मुजेश के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन दंपति को टक्कर मारते हुए निकल गया.