लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी-पुलिस डिप्टी SP को खोज रहे थे, ‘साहब’ महिला सिपाही के साथ होटल में मिले, अब मिली गजब सजा

UP News: उन्नाव में डिप्टी एसपी के पद पर रहे कृपा शंकर कनौजिया अब सिपाही बना दिए गए हैं. दरअसल उनको महिला सिपाही के साथ आशिकी करना ऐसा भारी पड़ा है, जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगे. जानिए ये अजीब और गजब मामला.

ADVERTISEMENT

Unnao
Unnao
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात कृपा शंकर कनौजिया के साथ बड़ा खेला हो गया. दरअसल सीओ कृपा शंकर कनौजिया ने उन्नाव के एसपी से अपनी छुट्टी मंजूर करवाई थी. डिप्टी एसपी को अपने घर जाना था. मगर छुट्टी मिलने के बाद भी डिप्टी एसपी अपने घर नहीं पहुंचे. उनकी पत्नी उनके घर आने का इंतजार कर रही थीं. मगर वह घर नहीं आए. ऐसे में कृपाशंकर कनौजिया की पत्नी को अपने पति की चिंता होने लगी और उन्होंने उन्नाव एसपी को फोन करके पति को खोजने के लिए मदद मांगी. मगर फिर इस केस में कुछ ऐसा पता चला, जिसकी वजह से आज डिप्टी एसपी को प्रशासन ने सिपाही बना दिया है और ऐसा डिमोशन दिया है, जो शायद ही वह कभी भूल पाए.